Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका : जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय से फलस्तीन समर्थक दर्जनों छात्र गिरफ्तार

 

एपी, शिकागो

अमेरिका में आए दिन फलिस्तिनियों के समर्थन में आन्दोलन हो रहे हैं । ऐसे में उनके खिलाफ कारवाही करते हुए  राजधानी वाशिंगटन के जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय से फलस्तीन समर्थकों के टेंट उखाड़े गए हैं और दर्जनों छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आंदोलनकारियों के विश्वविद्यालय प्रमुख एलेन ग्रैनबर्ग के आवास के लिए निकाले गए मार्च के बाद की।

आंदोलनकारियों को धरना खत्म करने की चेतावनी
विश्वविद्यालय परिसर में धरना दे रहे छात्र-छात्रा नारेबाजी करते हुए ग्रैनबर्ग के आवास पर गए थे और वहां पर फलस्तीन की स्वतंत्रता पर भाषण दिए थे। अभी तक अमेरिका की 50 संस्थाओं से 2,600 से ज्यादा विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस ने जब धरने में शामिल होने जा रहे छात्रों को रोकने की कोशिश की तो छात्रों ने पुलिस पर पैपर स्प्रे कर दिया। इसके बाद पुलिस ने करीब 30 छात्रों को गिरफ्तार किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि प्रदर्शनकारी छात्रों को निलंबित करने पर भी विचार होगा, क्योंकि परिसर में लगातार प्रदर्शनों और धरने से पढ़ाई बाधित हो रही है। वैसे विश्वविद्यालय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पक्षधर है।

यह भी पढें   हेटौंडा–काठमांडू मार्ग पर आज से नया ट्रैफिक नियम लागू, आने-जाने के लिए अलग-अलग रूट तय

फलस्तीनियों के समर्थन में 18 अप्रैल से आंदोलन जारी
मंगलवार को इसी प्रकार से शिकागो विश्वविद्यालय से पुलिस ने धरना खत्म कराया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि परिसर में सुरक्षा के लिए खतरा पैदा होने के बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए बुलाया गया। वैसे विश्वविद्यालय शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का समर्थक है।

न्यूयार्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय में धरना खत्म कराए जाने के बाद भी फलस्तीन समर्थक छात्रों का आंदोलन जारी है। वे परिसर में कई बार जहां-तहां नारेबाजी कर गाजा में युद्ध खत्म कराए जाने की मांग कर रहे हैं। अमेरिका की शिक्षण संस्थाओं में फलस्तीनियों के समर्थन में 18 अप्रैल से आंदोलन जारी है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ – चार हजार लोगों का उद्धार, ६२६ शव बरामद

एम्सटर्डम में छात्रों ने विवि के रास्ते रोके
नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम में फलस्तीन समर्थक आंदोलनकारी छात्रों ने एम्सटर्डम विश्वविद्यालय ने बेरिकेडिंग कर आवागमन के रास्तों को रोक दिया है। इन छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय इजरायल के साथ हर तरह के संबंध खत्म करे। पुलिस ने इन बेरिकेडिंग को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन अभी सभी रास्तों को साफ नहीं किया जा सका है। देश के कई विश्वविद्यालयों में फलस्तीनियों के समर्थन में धरने-प्रदर्शन चल रहे हैं।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में ‘पठन संस्कृति का विकास’ विषयक अन्तरक्रिया सम्पन्न

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com