Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : मुजफ्फराबाद में लोग सडक पर उतरे, धारा 144 लागू

 

पीटीआई, इस्लामाबाद।

पुलिस कार्रवाई के विरोध में जारी हड़ताल से पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में जीवन पूरी तरह ठहर गया। शहर में शुक्रवार को कारोबार पूरी तरह बंद रहा। स्थानीय मीडिया में शनिवार को प्रकाशित समाचारों में कहा गया है कि हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव भी हुआ।

आवामी एक्शन कमेटी ने मुजफ्फराबाद में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है। हड़ताल को देखते हुए सरकार ने पूरे  जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू कर रखी थी और सभी शिक्षण संस्थाओं में 10 और 11 मई को अवकाश घोषित कर दिया था। इसके बावजूद सभी जिलों में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।

यह भी पढें   महिला सशक्तिकरण: प्रगतिशील और सफल समाज की आधारशिला : अधिवक्ता शिव गणेश कर्नाटी

मुजफ्फराबाद के अलावा सामहनी, सेहांसा, मीरपुर, रावलकोट, खुइरात्ता, तत्तापानी, हत्तिआन बाला में भी प्रदर्शन होने की जानकारी मिली है।गुलाम जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट आवामी एक्शन कमेटी (जेकेजेएएसी) द्वारा आहूत हड़ताल के कारण मुजफ्फराबाद में शुक्रवार को दुकानों के शटर बंद रहे और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थमी रही।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
हड़ताल के दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और प्रदर्शनकारियों ने पथराव किए। मुजफ्फराबाद और मीरपुर डिवीजनों के विभिन्न भागों में रात भर छापेमारी में पुलिस द्वारा कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद जेकेजेएएसी ने शुक्रवार को हड़ताल का आह्वान किया था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 11 जून 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

एमक्यूएम नेता अल्ताफ हुसैन की गंभीर परिणाम की चेतावनीमुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक नेता अल्ताफ हुसैन ने  जम्मू-कश्मीर के लोगों पर बढ़ते उत्पीड़न के विरोध में आवाज बुलंद की है।

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए अल्ताफ ने कहा है कि  जम्मू-कश्मीर के निवासियों को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। हड़ताल का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा है कि इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *