Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तत्काल सत्ता गठबंधन परिवर्तन होनेवाला नहीं हैः सांसद् सापकोटा

 
माधव सापकोटा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ जुलाई । नेकपा माओवादी केन्द्र के सांसद् माधव सापकोटा ने दावा किया है कि तत्काल सत्ता गठबंधन में कोई भी परिवर्तन होनेवाला नहीं है । आज सोमबार प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उन्होंने कहा है कि दो शीर्ष पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच पिछले दिनों में जो भेटवार्ता हो रही है और जो आशंका व्यक्त किया जा रहा है, ऐसा कुछ भी नहीं है ।
संसद् में बोलते हुए सांसद् सापकोटा ने कहा– ‘दो शीर्ष नेताओं की बीच संवाद होना सामान्य है । लेकिन दो शीर्ष नेताओं के बीच भेटवार्ता होते ही सत्ता समीकरण को लेकर जो प्रचार किया जा रहा है, यह गलत है । इससे समाज को सिर्फ अस्थिरता की ओर ले जाएगी ।’ उन्होंने आगे कहा कि शीर्ष नेताओं के बीच भेटवार्ता होना चाहिए और वहां देश का अर्थतन्त्र, समग्र विकास संबंधी विषय को लेकर चर्चा होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *