Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे जोड पकरती मोदी व्दारा सम्बोधन की माँग

 

jnkकैलास दास,जनकपुर, कार्तिक २९ । नेपाल सरकार ने भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को जनकपुर में नागरिक सम्बोधन और साइकल वितरण को मर्यादा विपरित कहा है । यह खबर फैलते ही जनकपुर में सरकार के इस रवैये के प्रति विरोध होना शुरु हो गया है । जनकपुरवासियो व्दारा मोदी का सम्बोधन बारहबिघा मे करवाने की मांग की जारही है ।

जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ और भारत नेपाल मैत्री संघ व्दारा संयुक्त रुप मे आयोजित में एक कार्यक्रम में वक्ताआें ने किसी भी हालत में भारतीय प्रम मोदी का रंग भूमि मैदान में ही नागरिक सम्बोधन होने की माँग की है ।

सहभागीयो नें जनकपुर के प्रति नेपाल सरकार की भावना एवं दृष्टि कोण गलत होने का आरोप लगाया है । लोगों ने यहाँ के नागरिक की भावना एवं आवाज नेपाल परराष्ट्र मन्त्रालय सहित के निकाय में पठाने के लिए प्रमुख जिल्ला अधिकारी से आग्रह भी कीया है । अगर जनकपुर दर्शन के क्रम में प्रम मोदी का नागरिक सम्बोधन मर्यादा विपरित है तो क्या मोदी जी का संसद में किये गये भाषण के समय में दलों के नेतओं द्वारा तालिया बजाना मर्यादा विपरित नही था ? तथा भारत द्वारा नेपाल पुलिस को दी गई गाडी मर्यादा विपरित और राजनीतिक हस्तक्षेप नही है ? यह प्रश्न भी किया गया था ।

यह भी पढें   थापा का निर्देश...सरकार की बर्बरता के विरुद्ध प्रतिवाद करें

सहभागीयों ने यह भी कहा कि भारतीय प्रम मोदी के भ्रमण से विश्व का ध्यानाकर्षण जनकपुर में होगा । विश्व के मिडिया जनकपुर में आऐंगे । इससे जनकपुर का प्रचार प्रसार ही नही विकास में भी नयाँ आयाम आयेगा । इसलिए अतिथि देवो भवः की तैयारी धुमधाम के साथ करने के लिए सभी से आग्रह भी कीया गया है ।

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत सत्कार के लिए व्यापारी अपने दुकान के आगे दीपावली जैसा सजावट करने के लिए जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष शिवशंकर साह हिरा ने आग्रह कीया है ।

यह भी पढें   मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड सुचारु

प्रमुख जिल्ला अधिकारी कृष्णप्रसाद ढुङ्गाना ने जनकपुर में भारतीय प्रधानमन्त्री के सुरक्षा देने के लिए सुरक्षा निकाय पूर्ण रुप से सक्षम है दावी कीया है । लेकिन लागों का मानना है कि उनका यह दावा खोकला है । सरकार गुप्त रुपसे सम्बोधन के विरुध्द काम कररही है । सम्बोधन के पक्ष मे कल्ह विभिन्न कल्बों ने अलग अलग समारोह का आयजन किया है ।

कार्यक्रम में सशस्त्र प्रहरी उपरीक्षक रविन्द्र ठाकुर, प्रहरी उपरीक्षक गणेश बहादुर थापा क्षेत्री, पूर्व राज्य मन्त्री सूरिता साह, जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ का पूर्व अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी, श्यामप्रसाद साह, रमेश प्रसाद साह, जनकपुर नगरपालिका का निवर्तमान नगरप्रमुख बजरंग प्रसाद साह, उपप्रमुख किशोरी साह, जनकपुर अञ्चल बस व्यवसायी संघ का अध्यक्ष मनोज चौधरी, रामानन्द युवा क्लवका पूर्व अध्यक्ष नविन मिश्र, बुद्धिजिवि काशिनाथ झा, श्रीराम युवा कमिटी का अध्यक्ष रामबाबु साह, किशोरी साह सहित के वक्ताओं ने सुझाव दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *