Thu. Apr 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘ग्लैम नेपाल इन्टरनेशनल–२०२४’ के लिए ३० मॉडलों का चयन

 

काठमांडू, कार्तिक २७ – ‘ग्लैम नेपाल इन्टरनेशनल–२०२४’के लिए ३० मॉडलों का चयन किया गया है । ऑडिशन से ६ पुरुष और २४ महिलाओं सहित ३० मॉडलों का चयन किया गया है ।
आयोजक ने एक विज्ञप्ति जारी की जिसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि –ऑडिशन में पुरुष और महिला को मिलाकर लगभग २०० लोगों से ज्यादा ने ऑडिशन दिया था ।
चयनित हुए मॉडलों के नामावली कुछ समय के बाद सार्वजनिक किए जाने की जानकारी आयोजक प्रारम्भ प्रोडक्शन के फाउन्डर निर्देशक पवन आचार्य ने दी ।
इस चरण के निर्णायक में डा. उदीप श्रेष्ठ, युवराज श्रेष्ठ, सुस्मा कार्की, रमिला नेमकुम और दीपक ज्ञवाल थे ।
फैशन शो ‘ग्लैम नेपाल इन्टरनेशनल–२०२४’ आगामी १४ दिसेम्बर को होटेल याक एण्ड यति में आयोजित होने जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed