एनपीएल –रोमांचक जीत हासिल की काठमांडू गुर्खाज ने
काठमांडू, मंसिर ३० – विराटनगर किंगस को एक विकेट से पराजित कर रोमाञचक जीत हासिल की काठमांडू गुर्खाज ने । वैसे अभी भी प्लेऑफ में पहुँचने की सम्भावना बाकी है ।
लीग के अन्तिम खेल को जीतने के बाद काठमांडू को ७ खेल में ८ अंक मिले हैं और सीरीज में उनका पाँचवां स्थान है ।
अब सोमवार को यदि कर्णाली याक्स सुदूरपश्चिम से बहुत बड़े अंतर से हारती है तो ही काठमांडू शीर्ष चार में आने की संभावना होगी । काठमांडू को अब लीग के अन्तिम खेल के नतीजे का इंतजार करना होगा ।



