Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चौथा ग्रामीण चलचित्र महोत्सव वैशाख में

 

काठमांडू, १९ दिसम्बर । नेपाल ग्रामीण चलचित्र महोत्सव का चौथा संस्करण आगामी वैशाख महीने के लिए तय हुआ है । आयोजक सेलिब्रेटी नेपाल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए महोत्सव संबंध में जानकारी दी है । अवार्ड के लिए आयोजक ने फिल्म निर्माण के लिए भी आह्वान किया है ।
सेलिब्रेटी नेपाल के अध्यक्ष रघुनाथ सापकोटा ने कहा है कि पर्यटन प्रवद्र्धन और नेपाली फिल्म को ग्रामीण बाजार में पहुँचाने की उद्देश्य से महोत्सव आयोजन किया जा रहा है । उनके अनुसार महोत्सव में नेपाली मौलिक कथावस्तु में निर्मित चलचित्र को समावेश किया जाएगा । महोत्सव में डकुमेन्टी, श‘र्ट फिल्म, फिचर फिल्म और भाषागत बिधा में आधारित फिल्म को प्राथमिकता दी जाएगी ।
‘आफ्नै गाउँ, आफ्नै ठाउँ, आफ्नै भाषा, आफ्नै चलचित्र’ (अपना गांव, अपना ठांव, अपनी भाषा, अपनी चलचित्र) मूल नारे के साथ महोत्सव का आह्वान किया गया है । महोत्सव में जुरी टिम से चयनित चलचित्र को अत्याधुनिक प्रविधि में स्क्रिनिङ किया जाएगा और उत्कृष्ट चलचित्र को अवार्ड दी जाएगी । बिगत चार साल से महोत्सव हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *