Thu. Apr 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ललितपुर में इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या

 

काठमान्डौ 24 दिसम्बर


ललितपुर में एक छात्र की हत्या कर दी गई है. चासल स्थित टाउन हब रेस्टोरेंट में विवाद के दौरान चाकू से हमला कर २३ वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र नयन गुरुंग की हत्या कर दी गयी.
पुलिस ने कहा कि नयन, कल रात अपने दोस्तों के साथ रेस्तरां में गया था, वहीं रेस्तरां के एक कर्मचारी हेमराज भट्ट जो डडेलधुरा का रहनेवाला है ने उसे चाकू मार दिया । जिला पुलिस परिसर ललितपुर के एसएसपी शेखर खरेल ने बताया कि काउंटर पर मौजूद भट्ट ने उस पर चाकू फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रात करीब ९ः२० बजे हुई घटना के बाद पुलिस ने चाकू फेंकने वाले भट्ट को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
मृतक गुरुंग ललितपुर के हिमालय कॉलेज में बीई के चौथे सेमेस्टर में पढ़ रहा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed