Sat. Mar 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू जिला अदालत के इजलास में रवि लामिछाने की पत्नी निकिता ने रवि को लगाया टीका

काठमांडू पुष २९ – आज बहस के ही क्रम में काठमांडू जिला अदालत के इजलास में उपस्थित रवि लामिछाने की पत्नी निकिता ने उन्हें टीका लगा दिया ।
आज से शुरु हुए माघ स्नान एवम् स्वस्थानी व्रत आरम्भ के शुभ अवसर पर रवि की पत्नी निकिता ने अपने होथों से लाल टीका लगा दिया ।
काठमांडू के स्वर्णलक्ष्मी सहकारी के रकम गबन प्रकरण में पूर्वगृहमंत्री लामिछाने की गिरफ्तारी को लेकर बहस जारी है ।न्यायाधीश माधवप्रसाद अधिकारी ने सरकारी वकिल को दो घण्टें का समय उपलब्ध कराया था लेकिन उन्होंने दो घण्टें से भी ज्यादा के समय की मांग की है ।
गुरुवार को लामिछाने को पोखरा के सूर्यदर्शन सहकारी ठगी, संगठित अपराध और सम्पत्ति शुद्धीकरण सम्बन्धी कसूर में कास्की जिला अदालत ने ६५ लाख रुपया जमानत पर उन्हें छोड़ने का आदेश दिया था । जमानत रकम जमा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था ।
उसके बाद वो रविवार को भी काठमांडू जिला अदालत में उपस्थित हुए थे ।

यह भी पढें   चितवन ३ में रास्वपा की सविता गौतम आगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *