Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता की समस्याओं को राष्ट्रीय मुद्दें के रूप में स्थापित करना है – प्रचण्ड

 

काठमांडू, फागुन १५ –  नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा कि जनता की समस्याओं को राष्ट्रीय मुद्दें के रूप में स्थापित करना है । माओवादी तराई मधेश जागरण अभियान के क्रम में आज सुनसरी के गढ़ी गाँवपालिका में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि तराई की जनता की समस्या समाधान और एकता कायम करने के लिए हुलाकी मार्ग केन्द्रित अभियान शुरु किया गया है । पूर्वप्रधानमंत्री प्रचण्ड ने कहा कि यह अभियान कृषि क्षेत्र में लोगों के सामने आए समस्याओं का समाधान और बाजारीकरण को सम्बोधन करने का संकल्प सहित सञ्चालन किया गया है ।
“कृषि पेंशन, कृषि बिमा, शीत भण्डार और बाजार उपज बिक्री केन्द्र की स्थापना की जानी चाहिए । इसके लिए हमारी पार्टी आवश्यक सहयोग के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करता हूँ ।” उन्होंने कहा कि राज्य ने दक्षिण भेग में रह रहे नागरिकों पर वर्षौ से ंविभेद किया है । इसके विरुद्ध संघर्ष का झन्डा उठाने का अभियान शुरु किया गया है । उन्होंने यह भी कहा कि उत्पीडि़त क्षेत्र और समुदाय के योगदान का स्मरण करते इस क्षेत्र और समुदाय के आर्थिक अवस्था रूपान्तरण कैसे कर सकते हैं ? इस विषय को लेकर मैं बहुत गंभीर हूँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com