विराटनगर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा पुराण का प्रथम दिन कलश यात्रा
हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल । श्रीमद भागवत कथा पुराण सप्ताह के उपलक्ष्य में रविवार को विराटनगर में प्रथम दिन कलश यात्रा निकला गया । गाजा बाजा के साथ निकला कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल सिटी पैलेस से निकलकर ट्राफिक चौक , मेन बाजार कली मंदिर , जलजला मार्ग , न्यूरो मार्ग होते कार्यक्रम स्थल पहुंचा ।मैथिली ब्राह्मण महासभा नेपाल जिला कार्यसमिति , महिला कार्यसमिति तथा युवा कार्यसमिति के संयुक्त बैनर तले निकला कलश यात्रा में जिला कार्यसमिति के अध्यक्ष मनोज मिश्र , बृंदावन निवासी कथावाचक आचार्य पंडित श्री अभिषेक पाठक , मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई भगवान झा , ई सुधानंद झा , महिला अध्यक्ष प्रीति झा , समाज के सप्तरी और झापा के अध्यक्ष द्वय राघवेंद्र झा , अनिल कुमार झा , जितेंद्र झा , सुभाष झा ,संतोष झा ,चंद्रकांत ठाकुर ,अरुण ठाकुर , रामजी झा समाज के सभी कार्यसमिति सदस्य साथ चल रहे थे। इस दौरान विराटनगर का माहौल भक्तिमय बना रहा ।