Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग आज दिनांक 26 जुन 2025 गुरुवार शुभसंवत् 2082

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
“ॐ खड्गं चक्र गदेषु चाप परिघाञ्छूलं भुशुण्डीं शिरः,
शङ्खं संदधतीं करैस्त्रिनयनां सर्वाङ्गभूषावृताम्। नीलाश्मद्युति मास्यपाददशकां सेवे महाकालिकां, यामस्तौत्स्वपिते हरौ कमलजो हन्तुं मधुं कैटभम्।।”
*ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।*
*भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*26 जुन 2025 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2082
शाके:-1947
*सौम्यायनं सौम्य गोल:*
*ऋतु:-*
*ग्रीष्म*
*सौर्य आषाढ़ मास की प्रविष्टे 11…*
माह:- आषाढ़
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *प्रतिपदा दिन में 2:21 तक उपरांत द्वितीया*
नक्षत्र :- आर्द्रा दिन में 10:11 तक उपरांत पुनर्वसु,
योग:- ध्रुव रात्रि 2:06 तक उपरांत व्याघात,
करण:- बव एवं बालव,
सूर्योदय :- प्रातः 05:13
सूर्यास्त : संध्या 06:47
सूर्य :- *आर्द्रा नक्षत्रे मिथुन राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा :- *रात्रौ 3:41 यावत मिथुन राशौ उपरांत कर्क राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*सिंहे भौम:, बुध: कर्के, मिथुने देव वृहस्पति।*
मेषे चैव भृगु नंदन, शनि मीन स्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्योहार मुहूर्त एवं खास:*
आज आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा से सुरु होने वाले गुप्त नवरात्र के प्रथम दिन दश महाविद्या एवं दुर्गा पूजन आरंभ में श्री संकट नाशन गणेश स्तोत्र, गणेश अथर्वशीर्ष के पाठ पूर्वक कलश स्थापना, नवग्रह, पंचदेवता पूजन, श्री काली पूजन, मंत्र जप पूर्वक दुर्गा पाठ स्थिर जीवन दायक, उत्तम नौकरी – आजीविका दायक, उत्तम व्यवसाय कारक, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान दायक, सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक परम् कल्याणकारी, एवं अत्यंत लाभदायक होगा।*

यह भी पढें   स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ,उपमहानिरीक्षक एकेसी सिंह ने भी किया रक्तदान

दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*आज का दैनिक राशि फल:-*

🐏मेष
सुख के साधनों पर व्यय होगा। आराकाशा के अनुसार मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के साथ सुखद अहसास होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रमाद न करें।

🐂 वृष
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। आराकाशा के अनुसार पार्टी व पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

👫मिथुन
सुख के साधन जुटेंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। आराकाशा के अनुसार धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। नेत्र पीड़ा की आशंका है। लापरवाही न करें।

🦀कर्क
किसी भी तरह के विवाद-बहस इत्यादि में न पड़ें। आराकाशा के अनुसार स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। अत: लापरवाही न करें। दूर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। लाभ होगा।

🐅सिंह
धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आराकाशा के अनुसार
पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति सहज ही होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।

यह भी पढें   महिला सशक्तिकरण: प्रगतिशील और सफल समाज की आधारशिला : अधिवक्ता शिव गणेश कर्नाटी

🙍‍♀️कन्या
शारीरिक पीड़ा से बाधा संभव है। आराकाशा के अनुसार स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, भरपूर प्रयास करें। रोजगार में वृद्धि के योग हैं।

⚖️तुला
वाणी में हल्के हंसी-मजाक से बचें। बात बिगड़ सकती है। आराकाशा के अनुसार धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है। पार्टी व पिकनिक का आनंद उठाएंगे।

*🦂वृश्चिक*
दुश्मनों से सावधान रहें। आराकाशा के अनुसार वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।

🏹धनु
किसी पूजा-अनुष्ठान का कार्यक्रम बन सकता है। आराकाशा के अनुसार सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। नए काम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी।

🐊मकर
अकारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आराकाशा के अनुसार अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। पार्टी व पिकनिक में व्यस्त रहेंगे। लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।

यह भी पढें   राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण – 6

🍯कुंभ
कार्य के प्रति जवाबदारी में वृद्धि होगी। आय में निश्चितता रहेगी। आराकाशा के अनुसार व्यापार ठीक चलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। यश बढ़ेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

🐟मीन
अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। आराकाशा के अनुसार किसी लंबी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न ले।।
*आज के गुप्त नवरात्र के व्रत पूजन से “हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*

*सर्व व्यापिनी, सर्वशक्तिशालिनी, मां कामाख्या एवं श्री दुर्गा की दश महाविद्याएं आपको उत्तम आयु, आरोग्यता, सुख सौभाग्य, मान मर्यादा, उत्तम नौकरी आजीविका, धन, ऐश्वर्य प्रदान करें।*
*आषाढ़ के गुप्त नवरात्र के व्रत पूजन से माता कामाख्या महामाया, महाविद्या श्री दुर्गा, अपने सभी भक्तों पर विशेष कृपा बनाए रखें।*
*सबके ऊपर माता जी की निरंतर शुभद आशीष के लिए महादेवी एवं महादेव से विनम्र प्रार्थना….*
*आपकी प्रसन्नता के साथ सबकी प्रसन्नता बनी रहे। सबके उत्तम जीवन के लिए माता जी से पुनः पुनः प्रार्थना पूर्वक कामना, सबको सबका साथ प्रगति पूर्ण कुशलता और सम्पूर्ण प्रसन्नता बनी रहे।*

*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*संस्कृत शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद (+2) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप संपर्क एवं पे फोन:-*
*9934428775*
*9431093636*
*अहर्निशं सेवा महे*
*आवश्यक वार्तालाप का समय:- प्रातः 5 बजे से प्रातः 8 बजे तक एवं सायं 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक।*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed