Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षा मंत्रालय को लैनचौर स्थानांतरित करने की तैयारी

 

काठमांडू, भादव २८ – जेन जी युवाओं के प्रदर्शन के क्रम में तोड़फोड़ और आगजनी से क्षतिग्रस्त हुए शिक्षा मंत्रालय को सिंहदरवार से बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही है । सिंहदरवार परिसर भीतर के भवनों में अभी काम करने की अवस्था नहीं होने के कारण से तत्काल के लिए इस मंत्रालय को लैनचौर स्थित केशर महल में ले जाने की तैयारी की जा रही है । ये जानकारी मंत्रालय के अधिकारियों ने दी है
शिक्षा मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि ‘सिंहदरवार के भवन के मरम्मत नहीं होने तक लैनचौर के केशर महल क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक खरीद अनुगमन कार्यालय के भवन से काम चलाने की व्यवस्थापन के बारे में सोचा जा रहा है ।’
भदौ २३ गते से शुरु हुए जेन जी युवाओं के प्रदर्शन के क्रम में भादव २४ गते सिंहदरवार के मुख्य भवन सहित सिंहदरवार के भीतर के मंत्रालयों, संसद भवन, सर्वोच्च अदालत, विशेष अदालत, काठमांडू जिला अदालत आदि में तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी ।
शिक्षा मंत्रालय के कमरे और काठ के सभी सामान जल गए हैं । आज शनिवार मंत्रालय के भवन में साफ सफाई का काम चल रहा है ।

यह भी पढें   महासभा में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री की टीम में १० से ११ सदस्य होंगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com