Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट के चन्द्रपुर में एक टाइल तथा ब्लॉक उद्योग में लगी आग

काठमांडू, कार्त्तिक ७ – रौतहट के चन्द्रपुर में एक टाइल तथा ब्लॉक उद्योग में आग लग गई है । चन्द्रपुर नगरपालिका–४ स्थित घिमिरे टाइल तथा ब्लॉक उद्योग में शुक्रवार की सुबह आग लग गई है ।
उद्योग भीतर अचानक आग की लपटें और धुआं को स्थानीयवासियों ने देखा । स्थानीय लोगों ने ही आग लगने की जानकारी पुलिस को दी । स्थानीयवासी के अनुसार सुबह ही उद्योग के भीतर अचानक आग कैसे लगी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है । आग लगने से बहुत ज्यादा क्षति न हो इस्के लिए स्थानीय लोगों और उद्योग के कामदारों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया ।
अभी घटनास्थल में चन्द्रपुर नगरपालिका दमकल सहित की टीम घटनास्थाल में पहुँच चुकी है । आग नियंत्रण में आने के बाद क्षति का विवरण संकलन किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है । पुलिस ने जानकारी दी है कि अभी किसी तरह की मानवीय क्षति नहीं हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed