किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की बात नहीं सुनना पड़े – मंत्री डा. सुधा शर्मा गौतम
काठमांडू, कार्त्तिक ९ – नवनियुक्त स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री डा. सुधा शर्मा गौतम ने मंत्रालय भीतर आर्थिक और प्रशासनिक पारदर्शिता कायम रखने का कर्मचारियों को निर्देशन दिया है । पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद मंत्रालय के कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री गौतम ने यह निर्देशन दिया है ।
उन्होंने मंत्रालय के किसी भी तह से आर्थिक अनियमितता एवं भ्रष्टाचार नहीं करने का निर्देशन दिया । उन्होंने निर्देशन देते हुए कहा कि मंत्रालय अन्तर्गत के शाखाओं एवं विभागों से प्रवाह होने वाले सेवा समेत नागरिक मैत्री बनाए जाए । उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि सेवा प्रवाह के क्रम में नागरिकों को देर तक बिठाना भी एक तरह का भ्रष्टाचार ही है सो कृपया इस तरह के कार्य नहीं करें ।
उन्होंने कहा कि “ कहीं भी, किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की बात नहीं सुनना पड़े । आर्थिक एवं प्रशासनिक रूप में कोई भी गलत काम नहीं हो ।


