Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत कर रहा है मधेश आंदोलन को भड़काने का काम –सरोजकुमार यादव

 

काठमांडू, कार्त्तिक २९ – मधेस प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सरोजकुमार यादव का कहना है कि मधेस में जो आंदोलन हो रहे हैंं उसे भड़काने में भारत की भूमिका है । शनिवार (कात्तिक २९) जनकपुर में मधेश के लोगों के नाम से संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि वीरगंज स्थित भारतीय पार्षद के प्रतिनिधियों के द्वारा आन्दोलन भड़काने और मधेशी जनता को दुःख देने का काम किया जा रहा है ।
उन्होंने यह भी कहा कि मधेश में दलों के बीच विभेद करवाने और मिलाने के लिए धमकी देने का भी काम भारतीय पक्षों द्वारा किया जा रहा है । उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया है कि उनके खिलाफ भी सुरक्षा ‘थ्रेट’है ।
उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि सुरक्षाकर्मी स्वयं उनके पास आए और कहा कि उनके लिए भी सुरक्षा एक चुनौती है । उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने उन्हें निशाना बनाया था ।
उन्होंने आंदोलनकारी राजनीतिक दलों से भी आग्रह किया कि यदि उनकी कोई मांग है तो वे बातचीत कर समाधान के रास्ते पर आगे बढ़े ं। उन्होंने कहा कि वह संवैधानिक तरीके से सरकार के नेतृत्व में आए हैं । मुख्यमंत्री यादव ने यहाँ तह दावा किया है कि भारतीय पक्ष के दबाब दिए जाने के कारण मधेस प्रदेश में आन्दोलनकारियों के साथ वार्ता में बैठने का वातावरण नहीं बन पा रहा है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस आधिकारिकता विवाद और सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीशों की भूमिका

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com