Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लगनखेल में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन

 

नेपालगन्ज/ (बाँके) पवन जायसवाल । नेपाल के सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता तथा नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाजका केन्द्रीय अध्यक्ष प्रेमसागर कर्माचार्य के विशेष उपस्थिति में काठमाण्डौँ महानगरपालिका वडा नं.–१६, बालाजु बाइपास और ललितपुर के लगनखेल में कार्तिक २९ गते शनिवार संयुक्त रुप में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ है ।

वह रक्तदान कार्यक्रम बिज्ञान पूर्व विद्यार्थी सामाजिक संस्था, तादी गाँवपालिका वडा नं.–५ नर्जामण्डप (नुवाकोट) ने बालाजु बाइपास तथा यल नेवाः समाज और संस्था विकास समिति ने ललितपुर के लगनखेल में सम्पन्न किया है ।

यह भी पढें   बाबा गणिनाथ गोविन्द की पूजा भादौ20(5सितंवर)को, तैयारी शुरू

उसी कार्यक्रम में सर्वाधिक शतक रक्तदाता  प्रेमसागर कर्माचार्य को यल नेवाः समाज के उपाध्यक्ष न्हुक्ष नेम्कुल ने परम्परागत खादा लगाकर सम्मान किया था, सल्लाहकार रत्नमान चित्रकार ने सम्मान–पत्र प्रदान करके सार्वजनिक रुप में कदर व्यक्त किया था ।

दो जगह आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में महिला ३२ और पुरुष ६५ लोग करके  ९७ लोग स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने खूनदान किया था । सभी रक्तदाताओं को केन्द्रीय अध्यक्ष प्रेमसागर कर्माचार्य ने प्रमाण–पत्र प्रदान करते हुये मानव जीवन रक्षा में आप लोग जो योगदान दिया है उस प्रति मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ  । कार्यक्रम में आयोजक संस्थाओं ने निरन्तर रक्तदान अभियान को सुदृढ बनाते आगे बढने के लिये प्रतिवद्धता समेत व्यक्त किया ।

यह भी पढें   12 दिनों से अनशन पर बैठे विनय यादव की सेहत बिगड़ी, मानव अधिकार आयोग ने सरकार से की जीवन रक्षा की अपील

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com