Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल – आज काठमांडू गोर्खाज और कर्णाली याक्स बीच मुकाबला

 

काठमांडू, मंसिर १४ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में आज काठमांडू गोर्खाज और कर्णाली याक्स बीच मुकाबला होगा । खेल त्रिवि मैदान कीर्तिपुर में रविवार अपराह्न साढे ३ बजे शुरु होगा ।
सोमपाल कामी की कप्तानी में कर्णाली याक्स ने चार खेल खेलकर केवल एक खेल जीत सकी है । दो अंक के साथ कर्णाली छठें स्थान में है । प्लेऑफ की यात्रा में बने रहने के लिए उसे आज जीतने का दबाव है ।
करण केसी की नेतृत्व में काठमांडू पाँच खेल में विजयी होकर तीसरे स्थान में है । प्लेऑफ के लिए काठमांडू के लिए भी यह खेल महत्त्वपूर्ण है । शनिवार हुए खेल में लगातार ५ खेल जीतकर सुदूरपश्चिम रोयल्स ने प्ले ऑफ में स्थान बना लिया है । गत वर्ष के विजेता जनकपुर बोल्ट्स को ६ विकेट से हराकर सुदूरपश्चिम इस सीजन के प्लेऑफ में पहुँचने वाली पहली टीम है । अभी तक एक खेल भी नहीं जीतने वाली जनकपुर अंक तालिका के सबसे अंत में है ।
इसी तरह शनिवार के ही एक और खेल में लुम्बिनी लायन्स ने पोखरा एवेंजर्स को २ विकेट से हराया । लुम्बिनी के भी प्लेऑफ में पहुँचने की संभावना कायम है । लुम्बिनी ५ खेल में चार अंक के साथ तालिका के पाँचवें स्थान में है । इसी तरह विराटनगर दूसरे, चितवन चौथे और पोखरा सातवें स्थान में है ।

यह भी पढें   पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *