शेखर कोइराला का नाम एकल उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित
फागुन २१ गते हाेने वाले प्रतिनिधिसभा निर्वाचन के लिए नेपाली कांग्रेस के निर्वाचन क्षेत्रीय समिति ने अपना उम्मीदवार जिला समिति काे सिफारिस किया है ।
मोरङ के छ निर्वाचन क्षेत्र में से क्षेत्र नम्बर ६ में डाक्टर शेखर कोइराला तथा क्षेत्र नम्बर ३ में डाक्टर सुनिल शर्मा का नाम एकल उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया गया है ।
इसी तरह क्षेत्र नम्बर १ में कांग्रेस मोरङ के सभापति तथा पूर्वमन्त्री डिकबहादुर लिम्बू, उर्लाबारी के पूर्वप्रमुख तथा कांग्रेस कोशी प्रदेश के सहमहामन्त्री खड्ग फागो एवं नेतृ दिव्या बस्नेत का नाम सिफारिस किया गया है । विघटित संसद में लिम्बू ही निर्वाचित हुए थे।
क्षेत्र नम्बर २ से पूर्वमन्त्री डा. मीनेन्द्र रिजाल, प्रदेशसभा के पूर्वसांसद शिवनारायण सिंह एवं नेतृ नारायणी पण्डित का नाम सिफारिस किया गया है । कांग्रेस ने मोरङ के क्षेत्र नम्बर ४ में पूर्वमन्त्री महेश आचार्य, संविधानसभा सदस्य दिलीप गच्छदार, नेता गुरुराज घिमिरे तथा विनोद बस्नेत का नाम सिफारिस किया है।
कांग्रेस ने मोरङ के क्षेत्र नम्बर ५ से हसन अन्सारी, राजेश गुप्ता, फुलकुमार लालवानी, फैयाज अहमद तथा निर्मला सुवेदी का नाम सिफारिस किया है ।


