Tue. Jan 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाधिवेशन चुनाव से पहले भी किया जाता है तो इसमें मैं बाधा नहीं बनूंगा – देउवा

काठमांडू, पुस १५ –नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने इस बात पर जोर दिया है कि आम चुनाव से पहले महाधिवेशन नहीं किया जाना चाहिए । उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यदि महाधिवेशन पहले किया जाता है, तो पार्टी के भीतर की प्रतिस्पर्धा चुनाव को प्रभावित कर सकती है ।
उन्होंने बताया कि उन्होंने पार्टी नेताओं को ऐसा सुझाव दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि महाधिवेशन चुनाव से पहले भी किया जाता है तो भी वे इसमें कोई बाधा नहीं बनेंगे।
मंगलवार (पुस १५) महाराजगंज स्थित निवास में कुछ पत्रकारों से मुलाकात की और कहा कि वो तटस्थ रहेंगे क्योंकि वो स्वयं १५वें महाधिवेशन के प्रतिस्पर्धी नहीं है ।
देउवा ने कहा कि “मैं शुरु से कहता आया हूँ कि चुनाव से पहले महाधिवेशन हुआ तो पार्टी के भीतर की प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ेगा । ” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि“लेकिन अगर करना है तो मैं रोकने के लिए कुछ कह भी नहीं सकता ।”

यह भी पढें   वाराणसी में पंडित विद्यानिवास मिश्र का रचना- कर्म जन्म शती वर्ष के राष्ट्रीय संगोष्ठि

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *