Mon. Feb 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेली समाज ने आयोजित किया बनभोज कार्यक्रम


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। शनिवार को निर्माणाधीन मणिपाल मेडिकल कॉलेज के परिसर में नेपाल तेली कल्याण समाज जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड एक द्वारा बनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। शैलेन्द्र साह के संयोजकत्व में आयोजित इस बनभोज कार्यक्रम में राजनीति तथा सामाजिक बिषयों पर चर्चा हुयी। सभी वक्ताओं ने एक मत से कहा कि जो पार्टी इस जाति को सांसद में अधिक टिकट देगा। तेली समाज उसे वोट करेगा। वक्ताओं ने समाज मेंमहिला शिक्षा, दहेज उन्मूलन तथा गरीब मेधावी छात्रो को सहायता करने जैसी बिषयो पर चर्चा किए। जिला अध्यक्ष ललित साह, नेपाल बैश्य कल्याण संघ धनुषा के जिला अध्यक्ष श्याम साह, नगर अध्यक्ष राम बाबू साह, उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह,परमेश्वर साह, जिला सचिव ष ई्.श्याम कुमार साह, विजय कुमार साह, जय प्रकाश साह, निरंजन साह, महेश साह, दिलीप साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   पशुपति में साधुसंतों की भीड़

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *