विजय गच्छदार को नहीं मिला टिकट, चुने गए वेद नारायण गच्छदार
काठमांडू, माघ ६ – नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सभापति गगनकुमार थापा ने आगामी फागुन २१ के निर्वाचन के लिए पार्टी की ओर से सुनसरी निर्वाचन क्षेत्र नंबर ३ के लिए दुहबी के मेयर वेद नारायण गच्छदार के नाम में आधिकारिक हस्ताक्षर सहित की टिकट हस्तान्तरण कर दिया है । गगन ने दुहबी नगरपालिका में लगभग २ कार्यकाल मेयर बनकर सेवा कर चुके गच्छदार को प्रतिनिधिसभा सदस्य के उम्मीदवार के रुप में चुना है । उम्मीदवारी मनोनयन दर्ता के लिए आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए इस क्षेत्र के नेता कार्यकर्ताओं को पार्टी ने सूचना दे दी है । इस क्षेत्र से निर्वाचन लड़ते आ रहे विजय गच्छदार को इसबार टिकट नहीं दिया गया ।




