Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नैनसिंह महर डडेलधुरा से चुनाव लड़ेंगे

काठमांडू, माघ ६ – डडेलधुरा से इस बार कांग्रेस के नैनसिंह महर चुनाव लड़ेंगे । पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा इसबार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं । उनके उम्मीदवार। नहीं बनने के बाद ही महर को टिकट दिया गया है । कांग्रेस संसदीय बोर्ड की बैठक ने महर को उम्मीदवार बनाने का निर्णय कियाहै । महर कांग्रेस में देउवा पक्ष के ही नेता हैं । महर नेविसंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष हो चुके व्यक्ति हैं । अभी वे केन्द्रीय सदस्य भी हैं ।
२०४८ साल से लगातार डडेलधुरा से कांग्रेस के एक ही उम्मीदवार शेरबहादुर देउवा चुनाव लड़ते आ रहे थे और हर बार जीते भी हैं । यानी ३४ वर्ष के बाद डडेलधुरा में कांग्रेस का उम्मीदवार बदला गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *