Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस सभापति थापा

 

काठमांडू, माघ १२ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा उम्मीदवारी दर्ता करने के ६ दिन के बाद अपने चुनाव क्षेत्र में पहुँचे हैं । उन्होंने माघ ६ को वारेस के माध्यम से अपनी उम्मीदवारी दर्ता करवाई और आज (सोमवार) सर्लाही–४ पहुँचे हैं ।
सभापति थापा आज सुबह ११ बजे काठमांडू से सिमरा– रौतहट के चपुर होते हुए सर्लाही चुनाव क्षेत्र पहुँचे हैं । मधेश कांग्रेस के प्रचार–प्रसार प्रमुख नितिश कुमार गुप्ता के अनुसार सभापति थापा चार दिन तक अभी सर्लाही में रहेंगे । चार दिनों के अपने प्रवास में पार्टी संरचना में रहेका नेता, तथा कार्यकर्ताओं के साथ वो बातचीत करेंगे । यह जानकारी गुप्ता ने दी है । फागुन ७ गते जनकपुर में किए जाने वाले प्रदेश स्तरीय सभा को लेकर भी चर्चा की जाएगी । सर्लाही–४ में कांग्रेस के नव निर्वाचित सभापति थापा ने अपनी उम्मीदवारी दी है जिसके बाद इस क्षेत्र में चुनावी बहस बढ़ गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed