Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में गैर सरकारी संस्था की व्यवस्थापन बिषयक तालीम सम्पन्न

 

1नेपालगन्ज, (बाके)पवन जायसवाल, २०७२ श्रावण १४ गते ।
गैर सरकारी संस्था महासघ बाके के आयोजन में सञ्चालित तीन दिनों की गैर सरकारी संस्था की व्यवस्थापन तथा आन्तरिक नियन्त्रण प्रणाली बिषयक तालीम श्रावण १४ गते बुद्धवार को सम्पन्न हुआ है ।
तीन दिन की गैर सरकारी संस्था की व्यवस्थापन तथा आन्तरिक नियन्त्रण प्रणाली बिषयक तालीम में बाके जिला के २५ गैर सरकारी संस्था के प्रमुख तथा प्रतिनिधियों की सहभागिता रही थी तालीम का उद्घाटन समारोह में गैसस महासंघ के केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल नाथ योगी, नेपाल पत्रकार महासंघ बाके के अध्यक्ष रुद्र प्रसाद सुवेदी लगायत लोगों ने मन्तव्य व्यक्त किया था ।
तीन दिनों तक सञ्चालन हुआ तालीम में गैसस महासंघ, बाके के अध्यक्ष प्रभात कुमार ठकुरी, कार्यसमिति सदस्य सपना भट्राई ने गैसस सुशासन, व्यवस्थापन, लेखा प्रणाली, संस्था व्यवस्थापन, सामाजिक लेखा परीक्षण आदि बिषयों पर सहजीकरण किया था ।
तालीम के समापन में सहभागियों की ओर से प्रतिकृया मन्तव्य व्यक्त करते हुयें संगीता थापा और श्याम थापा ने तालीम प्रभावकारी हुई है बताया ।
समापन कार्यक्रम में गैसस महासंघ, बाकेका सहसचिव नमस्कार शाह और अध्यक्ष प्रभात कुमार ठकुरी ने संस्था में सुशासन स्थापना के लियें तालीम प्रभावकारी रही बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com