समानुपातिक ११० सांसदों को कल दिया जाएगा प्रमाण पत्र
काठमांडू, चैत्र ४ – निर्वाचन आयोग समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली से निर्वाचित प्रतिनिधि सभा के ११० सांसदों को गुरुवार निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान करने जा रही है । कान्तिपथ स्थित आयोग के प्रांगण में गुरुवार की सुबह ११ः३० बजे प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम तय किया गया है ।
प्रमाण पत्र वितरण के साथ ही नई संसद औपचारिक रुप से अपना कार्य शुरु करेगी । चैत्र १२ गते शपथ ग्रहण का दिन तय किया गया है, और उसकी तैयारियां चल रही है । चैत्र १२ गते प्रतिनिधि सभा में निर्वाचित सभी सांसद शपथ ग्रहण करेंगे ।


