Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थापाथली क्षेत्र से ६८ परिवार सरकार के संपर्क में, सुकुम्बासी परिवारों को नागार्जुन सरकारी अपार्टमेंट में रखने के लिए सरकार सक्रिय

 

काठमांडू, बैशाख १२ – काठमांडू के पाँच बस्तियों से हटाए गए सुकुम्बासी परिवारों को नागार्जुन सरकारी अपार्टमेंट में रखने के लिए सरकार सक्रिय हुई है ।
काठमांडू के नदी किनारे बसे सुकुम्बासी बस्तियों को हटाने के अभियान के तहत महानगरपालिका–११ स्थित थापाथली की बस्ती को खाली करा दिया गया है। इसी तरह काठमांडू–९ के गैरीगांव और काठमांडू–३१ के शान्तिनगर की बस्तियों को हटाने का काम हो रहा है ।
इसके अलावे कागेश्वरी मनोहरा नगरपालिका–८ के गोठाटार बुद्धचोक और वडा–९ के मनोहरा टोल में स्थित सुकुम्बासी बस्तियों को भी खाली कराया जा रहा है । ये जानकारी प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह के सचिवालय ने दी है ।
प्रधानमंत्री सचिवालय के अनुसार प्रभावित परिवारों से संपर्क में आने का आग्रह किया गया है। संपर्क में आए परिवारों को पहले चरण में दशरथ रंगशाला ले जाकर उनका विवरण संकलित किया जाएगा और उसके बाद काठमांडू के विभिन्न होटलों में अस्थायी रूप से रखा जाएगा।
फिलहाल, हटाए गए परिवारों का घरेलू सामान कीर्तिपुर के सुन्दरीघाट स्थित राधास्वामी सत्संग ब्यास नेपाल में सुरक्षित रूप से रखा गया है।
सरकार ने रविवार से वास्तविक सुकुम्बासियों की पहचान प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। जिन परिवारों को वास्तविक सुकुम्बासी के रूप में पहचाना जाएगा, उन्हें दो सप्ताह के भीतर नागार्जुन नगरपालिका–१ स्थित सरकारी अपार्टमेंट में स्थानांतरित किया जाएगा ।
इसके बाद उनके दीर्घकालीन पुनर्वास की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। शनिवार शाम तक केवल थापाथली क्षेत्र से ६८ परिवार सरकार के संपर्क में आ चुके हैं, जबकि अन्य स्थानों से भी परिवारों के संपर्क में आने का सिलसिला जारी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *