Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

 

बीरगंज, नेपाल जून 18, 2026 ।  भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया नगरपालिका एवं रानीगंज आयुर्वेद अस्पताल के सहयोग से श्री जिला उच्चांगल रामदेव कलवार माध्यमिक विद्यालय, पोखरिया, पर्सा में “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” विषय के अंतर्गत 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह के तहत यह महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित की जा रही श्रृंखला का चौथा आयोजन था।

छात्रों सहित 350 से अधिक योग उत्साही प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और स्वास्थ्य, सद्भाव एवं समग्र कल्याण के योग के शाश्वत संदेश को रेखांकित किया। इस आयोजन का विशेष उद्देश्य विद्यार्थियों को कम उम्र में ही समग्र विकास के लिए योग के उत्कृष्ट लाभों से अवगत कराना था।

यह भी पढें   बालेन सरकार के सौ दिन का कार्यकाल असफल-राजेन्द्र महतो

माननीय श्री श्याम प्रसाद पटेल, भूमि प्रबंधन, कृषि एवं सहकारिता मंत्री, मधेश प्रदेश सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पोखरिया नगरपालिका के महापौर श्री प्रद्युम्न प्रसाद चौहान, उप-महापौर तथा पूर्व महापौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने संबोधन में महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने प्रतिभागियों को बेहतर स्वास्थ्य, सद्भाव और समग्र कल्याण के लिए योग को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि माननीय श्री श्याम प्रसाद पटेल एवं महापौर श्री चौहान ने विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित कर योग को बढ़ावा देने के महावाणिज्य दूतावास के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक योग सत्र एवं योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के संकल्प के साथ हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *