जनकपुरधाम उपनगरपालिका के बिद्यालय में मैथिली भाषा की पाठ्य पुस्तक शामिल

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के सभी बिद्यालय के एक से तीन कक्षा के छात्र -छात्रा मैथिली भाषा में पढाई करेंगे। रविवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह,बार्डाध्यक्ष परमेश्वर साह, पंडित सुरेश शर्मा , मिथिलेश कर्ण, नगरपालिका अधिकृत ने संयुक्त रूप से पाठ्यक्रम की शुरुआत की।
मेयर मनोज कुमार साह को जानकारी दी है। मैथिली नेपाल की दुसरी सबसे अधिक वोले जाने वाली मैथिली भाषा है। लेकिन केन्द्र सरकार से मैथिली भाषा के साथ भेदभाव किया गया है।
उन्होंने कहा कि अपन भाषा जन जन मिठ्ठा। मैथिली भाषा में कक्षा एक से तीन तक छात्र मैथिली भाषा में पढाई करेंगे। इससे मैथिली भाषा के प्रति बच्चों को आकर्षण बढ़ेगा। बच्चे मैथिली में बातचीत करेंगे।आज बच्चे मैथिली को भूलता जा रहा है।घर में भी नेपाली ही वोलते है।
मेयर मनोज कुमार साह द्वारा कक्षा एक से तीन कक्षा तक पाठ्यक्रम मैथिली भाषा में लागू करने पर मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीव नाथ चौधरी सहित कई साहित्यकार,कवि ने स्वागत किया है।

