Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फीफा विश्वकप – नॉर्वे ने किया क्वाटर फइनल में प्रवेश, ब्राजिल का पत्ता साफ

 

काठमांडू, आषाढ़ २२ – फीफा विश्वकप के पाँच बार के विजेता रहे ब्राजिल का इस बार नॉर्वे ने पत्ता साफ कर दिया है । ब्राजिल फीफा विश्वकप से बाहर हो गया है । नॉर्वे ने उसे इस प्रतियोगिता से बाहर कर दिया है । इस तरह ब्राजिल को पराजित कर नॉर्वे ने विश्वकप के क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है ।
ब्राजिल के साथ खेलते हुए अपने अपराजित रहने के इतिहास को कायम रखते हुए नॉर्वे ने २–१ ले उसे पराजित किया । नॉर्वे के जीत में एर्लिङ हालाण्ड ने दो गोल किए । विश्वकप में उनके गोल की संख्या सात पहुँची है । उन्होंने खेल के ७९ वें मिनेट में पहला गोल किया था । दूसरा गोल उन्होंने ९०  वें मिनेट में किया । इस खेल में ब्राजिल को दो बार पेनाल्टी का अवसर मिला था । पहले पेनाल्टी ब्रुनो ग्युमोरेस द्वारा सदुपयोग नहीं किया गया । अतिरिक्त समय में नेयमार ने पेनाल्टी में गोल किया ।
२८ वर्ष के बाद विश्वकप में सहभागी नॉर्वे ने ब्राजिल को पराजित करते क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया है । नॉर्वे क्वाटर फाइनल में मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाले खेल के विजेता के साथ भिड़ेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *