Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फीफा विश्वकप –रोनाल्डो के सपने का हुआ अंत… स्पेन का क्वाटर फाइनल में प्रवेश

 


काठमांडू, आषाढ़ २३ – स्पेन ने फीफा विश्वकप के क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर लिया है । अमेरिका में हो रहे इस खेल में पोर्चुगल को पराजित करते हुए स्पेन ने क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है । पोर्चुगल के इस हार के साथ ही रोनाल्डो के सपने का भी अंत हुआ । स्पेन ने पोर्चुगल को १–० से पराजित किया है । खेल के पहला हाफ गोल रहित बराबरी में समाप्त हुआ था । लेकिन ९१ वें मिनेट में स्पेन के मिकेल मेरिनो ने गोल कर दिया ।
यह फीफा रोनाल्डो के करियर का अंतिम विश्वकप माना जा रहा था, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ गई थीं। रोनाल्डो ने अपने पूरे करियर में असाधारण प्रदर्शन किया और अनेक रिकॉर्ड अपने नाम किए ।लेकिन विश्वकप जीतने का सपना अधूरा ही रह गया ।
स्पेन ने अपने अद्भूत खेल का प्रदर्शन किया । जारी विश्वकप में स्पेन ने अभी तक किसी भी खेल में कोई गोल नहीं खाया है । पोर्चुगल के साथ इस खेल में में भी उसने इसे निरंतरता दी है । स्पेन अब अमेरिका और बेल्जियम के खेल के विजेता के साथ क्वाटर फाइनल में भिड़ेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *