गणेश नेपाली के परिवार जनों ने की शिकायत दर्ज
काठमांडू, आषाढ़ २९ – गणेश नेपाली द्वारा किए गए आत्मदाह की घटना को लेकर नेपाली के परिवार के लोग शिकायत दर्ज करने के लिए प्रहरी वृत्त कालीमाटी पहुँचे हैं । जिला प्रहरी परिसर काठमांडू के एसपी तथा प्रवक्ता पवनकुमार भट्टराई ने बताया है कि शिकायत दर्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है । बताया गया है कि प्रत्येक अप्राकृतिक मृत्यु होने पर प्रहरी में शिकायत दर्ज करना होता है । उसके बाद ही कानूनी प्रक्रिया शुरु की जाएगी । पोस्टमार्टम करने और दाह संस्कार के लिए प्रहरी में शिकायत दर्ज की जाने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरु होगी ।
रविवार को नेपाली के परिवार और प्रशासन बीच ९ बुँदे सहमति हुई है । महाननर प्रहरी ने त्रिपुरेश्वर स्थित पासपोर्ट विभाग के सामने नेपाली के मोटरसाईकिल में ह्वील लॉक लगा दिया था । इस विषय में विवाद होने के बाद नेपाली ने अपने शरीर में पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली । इलाज के क्रम में ही उनकी मृत्यु हो गई थी ।

