प्रधानमंत्री बालेन संसद पहुँचे, २० मिनट बैठे और चल दिए
काठमांडू, आषाढ़ ३० – नेकपा एमाले सांसद यशुधा कुमारी बराल ने प्रधानमंत्री बालेन की कुछ ही देर की उपस्थिति को लेकर अपनी आपत्ति जताई है । उन्होेंने आपत्ति जताते हुए कहा कि एक तो लम्बे समय के बाद संसद में प्रधानमंत्री की उपस्थिति हुई । हम बहुत खुश भी हुए उन्हें देखकर लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद वो संसद से बाहर चले गए ।
मंगलवार प्रतिनिधिसभा की बैठक में प्रधानमंत्री बालेन आए लेकिन केवल २० मिनट ही वो संसद में बैठे और बाहर निकल गए । प्रधानमंत्री का इतने कम समय के लिए आना, विरोधी दलों को रास नहीं आया । सभी ने इसे लेकर अपनी आपत्ति जताई है ।
आज प्रतिनिधि सभा की बैठक में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की सांसद खुशबू ओली जब बोल रही थी तभी प्रधानमंत्री बालेन शाह और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने ने एक ही साथ संसद हॉल में प्रवेश किया ।
एमाले सांसद बराल ने कहा कि ले “मैं आज बहुत खुश हुआ था ।” ‘प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति को देखकर । लगा अब हमें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा । वो जवाब देंगे मैं यह सोचकर खुश हुआ था । लेकिन वो तो कुछ ही मिनटों में बाहर निकल गए । उन्होंने हमारी बात तो सुनी ही नहीं ।’
सीमा संबन्धी विवादास्पद अभिव्यक्ति देने के बाद प्रधानमंत्री शाह पहली बार संसद की बैठक में शामिल हुए थे लगभग पौने २ बजे के आसपास संसद की बैठक में उन्होंने प्रवेश किया था और लगभग २० मिनट वो संसद से बाहर निकल गए ।


