Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चिकित्सक संघ ने आंदोलन वापस लिया

 

काठमांडू, सावन १४ – चिकित्सक संघ ने आंदोलन के सम्पूर्ण कार्यक्रम को वापस ले लिया है । कार्यक्रम वापस लेने के साथ ही आज से अस्पतालों में नियमित रूप से सभी सेवा सुचारु हो रहे हैं । सरकार और आंदोलनरत चिकित्सकों बीच बुधवार की शाम दोनों के बीच सहमति हुई । सहमति के साथ ही आज से ही अस्पतालों में नियमित रूप से अपनी सभी सेवाएं देनी शुरु कर दी हैैं ।बुधवार स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों और चिकित्सक संघ के बीच हुई वार्ता में पाँच बूदेँ सहमति हुई ।
सहमति होने के साथ ही चिकित्सक संघ ने आंदोलन के सभी कार्य वापस कर लिया था । वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक पर हुए आक्रमण के विरोध ने चिकित्सकों को आंदोलित कर दिया था । संघ के आह्वान में मंगलवार और बुधवार देशभर के अस्पतालों में आकस्मिक बाहेक सभी सेवाएं ठप्प कर दी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com