Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पौडेल ने प्रधानमंत्री बालेन से कहा कि सभी दलों को एक साथ लाएं

 

काठमांडू, सावन १४ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह (बालेन) को सभी पक्षों को साथ लेकर संयमतापूर्वक स्थिति को सामान्य एवं सद्भाव कायम रखने का सुझाव दिया है । गुरुवार की रात हुई इस मुलाकात में राष्ट्रपति पौडेल ने प्रधानमंत्री बालेन को यह सुझाव दिया है ।
इसी क्रम में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने प्रधानमंत्री बालेन से देश के विभिन्न भागों में हुए विषम घटना और परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली है ।

यह भी पढें   पार्वती तिवारी की पहल से, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

देश के विभिन्न भागों  में हिंसात्मक घटना बढ़ने के कारण राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को आज शीतल निवास बुलाया और अवस्था के बारे में चिंता व्यक्त की । यह जानकारी राष्ट्रपति के प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल ने दी ।
प्रधानमंत्री शाह ने राष्ट्रपति पौडेल को शांति सुव्यवस्था कायम करने करने के लिए सरकार की ओर से जो प्रयास हो रहे हैं उसकी भी जानकारी दी ।
इस मुलाकात से पहले आज ही प्रधानमंत्री बालेन ने राष्ट्र के नाम में संबोधन कर बताया कि पिछले घटनाक्रमों के प्रति सरकार गंभीर और संवेदनशील है । इसके साथ  ही उपराष्ट्रपति रामसहायप्रसाद यादव तथा प्रधानमंत्री बीच भी टेलिफोन से बातचीत हुई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com