Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनसरी घटना में घायल युवक की मृत्यु, परिवार वालो ने शव को लेने से किया इंकार

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
26जुलाई(सावन 10गते )कोसुनसरी जिला के देवानगंज में डी.जे.वजाने को लेकर दो पक्षों में हुयी झड़प में पुलिस की गोली से मरने वाले की संख्या तीन पहुंच गयी है।गोली लगने से गंभीर रूप से घायल 21बर्षीय रवीन्द्र कुमार मेहता का मंगलवार को इलाज के दौरान काठमांडू के महाराज गंज टीचिंग अस्पताल में मृत्यु हो गयी है। इससे पहले 25बर्षीय ओम प्रकाश मेहता तथा 22बर्षीय जय प्रकाश मेहता की मृत्यु हो चुकी है।अव तक एक दर्जन से अधिक घायलों की चिकित्सा विराटनगर तथा काठमांडू में चल रहा है। रवीन्द्र कुमार मेहता का शव परिजनों ने लेने से इन्कार कर दिया है। प्रशासन परिवारवालों को मनाने की कोशिश कर रहा है।इस घटना की सूचना के बाद एक बार फिर सुनसरी में बिरोध प्रदर्शन शुरू हो गया लेकिन सुरक्षाकर्मियों की अधिक तैनाती की वजह से प्रदर्शन पर काबू पा लिया गया,फिर भी कुछ जगहों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।देवान गंज घटना केबाद हुई उग्र प्रदर्शन के दौरान गोल बाजार में भी पुलिस की गोली से 13बर्षीयगणेश यादव की मृत्यु हो गयी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com