Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार द्वारा कप्तानगंज घटना के पीडि़तों को राहत तथा क्षतिपूर्ति प्रदान करने का निर्णय

 

काठमांडू, सावन २० – सरकार ने कप्तानगंज घटना के पीडि़तों को राहत तथा क्षतिपूर्ति प्रदान करने का निर्णय किया है । सरकार के प्रवक्ता एवं शिक्षा तथा खेलकूद मंत्री सस्मित पोखरेल ने जानकारी दी कि आज मंत्रिपरिषद् की बैठक से यह निर्णय किया गया है कि कप्तानगंज घटना पीडि़तों को राहत तथा क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी । सावन १० गते सुनसरी के कप्तानगंज में दो समूह बीच विवाद हुआ था । इस विवाद ने झड़प का रुप ले लिया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने गोली चलाई थी । सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से अबतक कप्तानगंज के तीन युवाओं की जान जा चुकी है । घटना ने उग्र रुप ले लिया और सिरहा में सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से एक और युवा की जान चली गई ।
प्रवक्ता पोखरेल ने जानकारी दी कि तराई–मधेश की घटना में जान गंवाने वाले परिवारों को क्षतिपूर्ति और राहत देने का निर्णय किया गया है । इसी तरह सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि घायलों के इलाज की व्यवस्था भी सरकार ही करेगी ।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं गिरफ्तार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com