देउवा का भव्य स्वागत
काठमांडू, सावन २८ – नेपाली कांग्रेस कें निवर्तमान सभापति शेरबहादुर देउवा नेपाल पहुँच गए हैं । देउवा का भव्य स्वागत किया गया है । अब से कुछ ही देर पहले वे त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल पहुँचे हैं । पूर्व प्रधानमंत्री समेत रहे देउवा गत भाद्र २४ गते जेन जी आंदोलन के क्रम में गंभीर रुप से घायल हुए थे । देउवा के साथ ही उनकी श्रीमती आरजु राणा भी इलाज के लिए सिंगापुर गई थीं । आज वे थाइलैंड से नेपाल वापस आए हैं । देउवा के स्वागत में कांग्रेस के संस्थापन इतर समूह के नेता विमानस्थल में पहुँचे थे ।
देउवा त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में अवतरण किया और वहाँ से सीधे चुनदेवी स्थित अपने निवास की ओर प्रस्थान किया है ।


