नेपाली कांग्रेस इतर समूह का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से, देउवा करेंगे उद्घाटन
काठमांडू, सावन २९ – नेपाली कांग्रेस इतर समूह का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरु हो रहा है । यह सम्मेलन काठमांडू के सुकेधारा स्थित मिराकल पार्टी पैलेस में होने जा रहा है ।
आज सुबह साढ़े ११ बजे सम्मेलन का उद्घाटन तत्कालीन सभापति शेरबहादुर देउवा करेंगे । यह जानकारी प्रचार प्रसार समिति संयोजक मीन विश्वकर्मा ने दी है । यह सम्मेलन सावन ३१ गते चलने वाला है । सम्मेलन के संयोजक पूर्व महामंत्री डा. शशांक कोइराला हैं ।
सर्वोच्च अदालत ने हाल ही में कांग्रेस के नेतृत्व और आधिकारिता विवाद में पुनरवलोकन करने की अनुमति ही है । अनुमति देने के बाद यह समूह पिछले कुछ समय से बहुत उत्साहित है ।आज के सम्मेलन में पूर्णबहादुर खड्का, प्रकाशमान सिंह, विमलेन्द्र निधि, डा. शेखर कोइराला, विजयकुमार गच्छदार, कृष्णप्रसाद सिटौला के साथ ही अन्य नेता विशिष्ठ अतिथि के रूप में सहभागी होंगे । इसके साथ ही अन्य सहभागियों के लिए ५ हजार ५ सौ कुर्सियों की व्यवस्था की गई है ।

