Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के लिए पूर्व नेपाली राजदूत प्रा. हर्ष नारायण धौभडेल का निधन

 

काठमांडू, सावन ३१ – भारत के लिए पूर्व नेपाली राजदूत प्रा. हर्ष नारायण धौभडेल का निधन हो गया है । लम्बे समय से वे पार्किंसंस रोग से पीडि़त थे । ९० वर्षीय धौभडेल का कनाडा के कैलगरी में निधन हो गया है । अस्पताल में इलाज संभव नहीं होने के बाद उन्हें उनकी पुत्री निशा जो की वही रहती हैं उनके घर में रखा गया था । उनके निधन की जानकारी उनके दामाद ज्योति वैद्य ने दी है । उनकी चार बेटियों में तीन कनाडा में और एक अमेरिका में हैं । नेकपा एमाले के तत्कालीन सरकार ने उन्हें २०५१ माघ १८ गते भारत के लिए नेपाली राजदूत बनाया था । उस समय नेपाल–भारत द्विपक्षीय संबंध विस्तार करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका की थी ।
प्रा.धौभडेल ने संयुक्त राज्य अमेरिका के ओरेगन विश्वविद्यालय से शिक्षा विषय में स्नातकोत्तर किया था । उनका जन्म १९९२ फागुन में सिरहा में हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com