Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में सजी सुरों की महफिल, राजेश पांडेय के गीतों पर झूमे संगीतप्रेमी

 


बीरगंज, 17 अगस्त 2026 । भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) एवं भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की शाम आदर्शनगर स्थित टाउन हॉल में विशेष लाइट म्यूजिक (सुगम संगीत) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भारतीय गायक राजेश पांडेय एवं उनके सात सदस्यीय दल ने गीत, गजल, भजन और सूफी रचनाओं की मनमोहक प्रस्तुति देकर संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीणा, पर्सा के सांसद हरि पंत, मधेश प्रदेश की प्रांतीय विधानसभा सदस्या वीणा शर्मा एवं गायक राजेश पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल,बीरगंज के सुपरिटेंडेंट(SP) मोहन क्षेत्री की भी गरिमामई उपस्थिति रही।

यह भी पढें   सात अधिकारकर्मियों ने की मांग कहा ...गृहमंत्री सार्वजनिक रूप से मांगे माफी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीणा ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल राजनयिक रिश्तों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध हैं। संगीत एवं संस्कृति लोगों को जोड़ने का सबसे सहज और प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन दोनों देशों के कलाकारों और आम लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति को समझने तथा आपसी आत्मीयता बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत दोनों देशों की मैत्री को और अधिक मजबूत करती है।

यह भी पढें   आखिर कब खुलेगा काठमांडू-मुग्लिन रोड ? क्या है कृष्णभीर का विकल्प ?

राजेश पांडेय एवं उनके दल की संगीतमय प्रस्तुति के दौरान टाउन हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। लोकप्रिय गीतों के साथ गजल, भजन एवं सूफी संगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर संगीतप्रेमियों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

सुरों से सजी इस शाम में भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मैत्री की खूबसूरत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि कला, संगीत और संस्कृति दोनों देशों के बीच जनस्तर के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढें   सड़क पर एक महिला के बच्चे को जन्म देने की घटना संसद में उठाई गई

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ, पूनम सर्राफ, महागढ़ीमाई नगरपालिका के मेयर उपेंद्र यादव, बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष हरि गौतम, उपाध्यक्ष माधव राजपाल, पिया सिंह, गुड्डी जोशी, प्रसिद्धि आनंद सिंह,अभिषेक चौधरी, राधेश्याम खेतान, जयप्रकाश खेतान सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक, कला एवं संगीत प्रेमी तथा भारत-नेपाल मैत्री से जुड़े लोग उपस्थित रहे। भारतीय महावाणिज्यदूतावास के वाणिजदूत मनीष दास के साथ अजय जैन, चंदन श्रीवास्तव एवं अन्य सहकर्मियों की भी गरिमामई उपस्थिति रही। बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com