Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री बालेन शाह तथा धीरज सेठ बीच शिष्टाचार मुलाकात

 

काठमांडू, भाद्र २ – प्रधानमंत्री बालेन शाह तथा भारत के स्थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई है । रक्षामंत्री समेत रहे प्रधानमंत्री शाह से सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय में सेनाध्यक्ष सेठ ने आज शिष्टाचार मुलाकात की है । इस मुलाकात में नेपाल के लिए भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी शामिल थे । प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल के औपचारिक निमंत्रण पर सेनाध्यक्ष सेठ चार दिवसीय भ्रमण के सिलसिले में रविवार को ही काठमांडू पहुँचे थे । सेनाध्यक्ष सेठ को सोमवार राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने नेपाली सेना के मानद महारथी का सम्मान प्रदान किया था । नेपाल और भारत बीच सन् १९५० से ही यह परम्परा चली आ रही है । परम्परा अनुसार दोनों देश एक दूसरे के सेना प्रमुख को मानद महारथी का सम्मान देते आए हैं । इसी परम्परा के तहत सोमवार को ही प्रधान सेनापति सिग्देल और सेनाध्यक्ष सेठ बीच द्विपक्षीय मुलाकात भी हुई थी ।

यह भी पढें   कोशी प्रदेश में 17,337 घरों को तत्काल बसाना जरूरी, कानून की पेचीदगियों में फंसा पुनर्वास

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com