Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वारिश के कारण देश के विभिन्न स्थानों में आज भी सड़कें अवरुद्ध

 

काठमांडू, भाद्र ६ – वारिश के कारण देश के विभिन्न स्थानों में आज भी सड़कें अवरुद्ध हंै । इसके साथ ही कुछ सड़क खंडों में रात के समय में सवारी साधन संचालन करने में रोक लगा दी गई है । प्रहरी प्रधान कार्यालय द्वारा शनिवार की सुबह ५ बजे जारी किए गए विवरण अनुसार काभ्रेपलाञ्चोक, सिन्धुपाल्चोक, रसुवा, रुकुम पश्चिम, लमजुङ, इलाम, नुवाकोट, रोल्पा, पाल्पा और मकवानपुर के विभिन्न सड़कें प्रभावित हैं । काभ्रेपलाञ्चोक के खुर्कोट–नेपालथोक–कटुन्जेबेँसी सड़क संभावित बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए शाम १८ः०० बजे से लेकर सुबह ०४ः०० बजे तक सम्पूर्ण सवारी साधन संचालन में रोक लगा दी गई है । लेकिन ०४ः०० बजे शाम १८ः०० बजे तक सवारी साधन संचालित करने दिया गया है । मकवानपुर के कान्ति लोकपथ में भी बारिश के कारण रात १७ः०० बजे से सुबह ०५ः०० बजे तक सम्पूर्ण सवारी साधनों के संचालन पर रोक लगाई है । नुवाकोट के टोखा–छहरे सड़क खंड में अत्यावश्यक सेवाओं के अलावे अन्य सार्वजनिक तथा निजी सवारी साधनों को रात २२ः०० बजे से लेकर ०५ः०० बजे तक आवागमन बंद कर दिया है । उक्त सड़क में दूसरी सूचना जारी नहीं होने तक किसी तरह के सवारी साधनों का प्रयोग नहीं करने की जानकारी दी है । इलाम नगरपालिका–९ राजदुवाली में कीचड़ जमने के कारण मेची राजमार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध है । उक्त स्थान में वैकल्पिक सड़क प्रयोग करने को कहा गया है । सिन्धुपाल्चोक के भोटेकोशी गाँवपालिका–२ कोदारी स्थित अरनिको राजमार्ग में भूस्खलन, उसी गाँवपालिका–२ लिपिङ स्थित सड़क धस जाने के बाद उक्त राजमार्ग भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है । रसुवा के उत्तरगया गाँवपालिका–५ खाल्टेस्थित त्रिशूली–मैलुङ–स्याफ्रुबेंसी सड़क खंड त्रिशूली नदी कटान के बाद यह सड़क भी पूर्ण रूप से अवरुद्ध है । साथ ही, गोसाइकुंड गाँवपालिका –२ स्याउपार्किङ में गुरुवार अपराह्न भूस्खलन के बाद पासाङल्हामु सड़क भी पूर्ण रूप में अवरुद्ध है । रुकुम पश्चिम के आठबिसकोट नगरपालिका–६ रिजेगार्ड खोला स्थित भेरी करिडोर के जाजरकोट–डोल्पा सड़क भूस्खलन के कारण पूर्ण रूप से अवरुद्ध है । लमजुङ के बेँसीसहर–मनाङ सड़क अन्तर्गत मस्र्याङ्दी गाँवपालिका–४ रामबाजार में भी भूस्खलन होने के बाद सड़क पूर्ण रूप से अवरुद्ध है । इसी तरह रोल्पा और पाल्पा के दो प्रमुख सड़क खंड पूर्ण रूप से अवरुद्ध है । रोल्पा के माडी गाँवपालिका–६ झकली में भूस्खलन होने से घोराही–थवाङ–रुकुम सहिद मार्ग पूर्ण रूप में अवरुद्ध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com