मोरंग उद्योग व्यापार संघ के महिला उधम समिति के द्वारा तीजोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
माला मिश्रा विराटनगर । मोरंग उद्योग व्यापार संघ की महिला उद्यम समिति द्वारा आयोजित तीजोत्सव-२०८३ तथा शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला उद्यम समिति की संयोजक श्रुति शर्मा ने की। कार्यक्रम में कोशी प्रदेश सरकार की सामाजिक विकास मंत्री गीतादेवी तिम्सिना प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
मंत्री तिम्सिना ने कहा कि महिलाओं को केवल घर-परिवार तक सीमित न रहकर आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक तथा व्यावसायिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने महिला अधिकार, सशक्तीकरण और समानता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिलकुमार साह, महासचिव संजयकुमार श्रेष्ठ, युवा उद्यम समिति संयोजक अमित अग्रवाल, नेपाल पत्रकार महासंघ मोरंग अध्यक्ष सुशीला पाठक सहित उद्योगी-व्यवसायी, महिला उद्यमी तथा संचारकर्मियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में महिला उद्यम समिति की सह-संयोजक साधना झा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिला उद्यमियों के बीच आपसी सद्भाव, आत्मीयता, सहयोग और सामाजिक एकता और मजबूत होती है।


