Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रसुवा बाढ़ त्रासदी: 162 लोगों के शव बरामद, आठ जिलों में खोज अभियान जारी

 

काठमांडू, 11 भाद्र।

रसुवा में आई विनाशकारी बाढ़ में लापता लोगों की तलाश के दौरान अब तक 162 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। नेपाल पुलिस के गुरुवार सुबह 5 बजे तक जारी बुलेटिन के अनुसार, आठ जिलों में शव मिलने की पुष्टि हुई है।

पुलिस के अनुसार बरामद शवों का जिला-वार विवरण इस प्रकार है:

जिला

बरामद शव

रसुवा

2

नुवाकोट

12

धादिङ

27

चितवन

64

गोरखा

20

तनहुँ

9

नवलपरासी (पूर्व)

26

नवलपरासी (पश्चिम)

2

कुल

162

यह भी पढें   दशहरा नजदीक है,लोग रोजगार की तलाश में भारत जा रहे

नेपाल पुलिस ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और त्रिशूली-नारायणी नदी तटों पर खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कई लोगों के अब भी लापता होने की आशंका है, इसलिए सुरक्षा निकाय नदी किनारों और प्रभावित इलाकों में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com