Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रसुवा का सड़क सञ्जाल पुनः संचालन में आया

 

काठमांडू, भाद्र १३ – भोटेकोशी नदी में बुधवार की सुबह आई अचानक बाढ़ के कारण अवरुद्ध हुआ रसुवा का सड़क सञ्जाल पुनः संचालन में आ गया है ।
राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण के अनुसार काठमांडू–टोखा–छहरे–गड्खारपुल–आप्र–नर्जा–लच्याङ–सरमथली–पाटीखर्क होते हुए बोगटीटार–कालिकास्थान–धुन्चे तक के सड़क खंड को कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि छाटे चार पहिया गाड़ी आसानी से चल सके । सड़क मरम्मत के साथ ही रसुवा पुनः सड़क सञ्जाल से जुड़ गया है । यह जानकारी प्राधिकरण ने दी है । सड़क के पुनः संचालन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, उद्धार तथा अत्यावश्यक सामग्रियों को पहुँचाने में सहज होने की अपेक्षा की जा रही है । भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण रसुवा, नुवाकोट, धादिङ, गोरखा आदि जिलों में भारी जनधन की क्षति हुई है ।
बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो चुकी है साथ ही साथ हजारों की संख्या में नागरिक सम्पर्क विहीन हैं ।
सरकार की जानकारी अनुसार सम्पर्क विहीन तथा प्रभावित नागरिकों की तलाश तथा उद्धार के लिए नेपाली सेना, नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी बल के साथ ही सुरक्षा निकाय तैनात किए गए हैैं । प्रभावित क्षेत्रों में उद्धार, तलाश तथा राहत वितरण कार्यो को निरंतरता दी जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com