Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की बाढ़ का असर उत्तर प्रदेश तक, गंडक नदी से अब तक 13 अज्ञात शव बरामद

 

काठमांडू/कुशीनगर।

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का असर अब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले तक पहुंच गया है। नेपाल से होकर बहने वाली गंडक (नारायणी) नदी में लगातार शव मिलने का सिलसिला जारी है।

कुशीनगर प्रशासन के अनुसार, अब तक नदी से 13 अज्ञात शव बरामद किए गए हैं। इनमें 6 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं।

प्रशासन ने बताया कि बरामद शवों में से 6 शव कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखे गए हैं। शवगृह में जगह की कमी होने के कारण शेष 7 शव गोरखपुर स्थित एम्स भेज दिए गए हैं।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल कर रहे हैं पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा

नदी में अभी और शव मिलने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें गंडक (नारायणी) नदी में लगातार खोज और बचाव अभियान चला रही हैं।

कुशीनगर की प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि शवों से संबंधित सभी कानूनी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि कुशीनगर जिला प्रशासन नेपाल के संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। साथ ही भारत का विदेश मंत्रालय भी बरामद शवों की जानकारी नेपाल सरकार को उपलब्ध करा रहा है।

यह भी पढें   हरिमोहन भण्डारी ने दिया इस्तीफा

प्रशासन के अनुसार, पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव नेपाल को सौंप दिए जाएंगे। इसके बाद उनकी पहचान कर उन्हें संबंधित परिवारों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस बीच, नेपाल से भारत आने वाले और अपने लापता परिजनों की तलाश में कुशीनगर पहुंचने वाले नेपाली नागरिकों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com