Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिशूली–३ ‘ए’ जलविद्युत् आयोजना के सुरंग से एक व्यक्ति का शव बरामद, दो जीवित व्यक्तियों का उद्धार

 

काठमांडू, भाद्र १९ – रसुवा स्थित त्रिशूली–३ ‘ए’ जलविद्युत् आयोजना के सुरंग के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है । सशस्त्र प्रहरी बल के सह प्रवक्ता डीएसपी शैलेन्द्र थापा के अनुसार उद्धार के लिए अंदर घुसे टीम को एक व्यक्ति का शव मिला है ।
इसी तरह नेपाली सेना और सशस्त्र प्रहरी बल की टीम शुक्रबार की सुबह सुरंग से ३० वर्षीय संजय साह और ४५ वर्षीय कबीर महर्जन का उद्धार किया है । त्रिशूली–३ ‘ए’की सुरंग से सकुशल उद्धार कर दोनों व्यक्तियों को काठमांडू लाया जा रहा है । सप्तरी के साह मेकैनिकल फोरमैन और काठमांडू के महर्जन मेकानिकल सुपरवाइजर के रूप में वहाँ कार्यरत थे । त्रिशूली–३ ए आयोजना से ४२ लोग सम्पर्क विहीन थे ।
उद्धार के लिए तैनात सशस्त्र प्रहरी बल की टीम अनुसार टनेल के भीतर सात मंजिला में से पाँच मंजिला तक कीचड़ से भरा हुआ है । यहाँ सिर्फ दो मंजिल दिखाई दे रहा है और वहीं शव मिलने की सशस्त्र प्रहरी ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com