Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संजय के घर में नौ दिनों के बाद जला चुल्हा

 


जनकपुरधाम। मिश्री लाल मधुकर।26 अगस्त को प्रलयकारी शैलाव में सुरंग मेंफंसे ई. संजय साह के घर में 9 दिनों के बाद घर में चुल्हा जला। लापता की खबर से पूरे परिवार को टूट चुका था। माता कपूर देवी तथा पिता रामफल साह का रो रोकर बुरा हाल था। माँ रोते रोते विस्तर पकड़ ली थी। आज दस बजे संजय के मामा को अस्पताल से संजय से बात करवाया। फिर उन्होंने संजय माता पिता को जानकारी दी। खबर मिलते ही परिवार में मातम खुशी में बदल गया। विस्तर पर पड़ी संजय माँ के शरीर में एकाएक उर्जा आ गयी। वे अपने से खाना बनायी। पति रामफल साह तथा छोटे पुत्र संजीव साह को खाना खिला कर स्वयं खाना खाकर काठमांडू अपने पुत्र से मिलने के लिए चल दिए। सप्तरी जिला के भारत सीमा के पास कोईलाड़ी नगरपालिका बार्ड 8 में एकाएक खुशी लौट आयी। गाँव के लोगो को यह खबर आग की तरह फैल गयी। आज ग्रामीण ढाढस बढाने नही अपितु खुशी का इजहार करने के लिए आये थे। संजय के पिता ने कहा कि संजय छात्र जीवन से ही भगवान कृष्ण पर आस्था रखते थे। वे इस्कान मंदिर भी जाते थे। भगवान ने दुवारा जीवन दिया हैं। वैसे संजय साह ने आज पत्रकारों को जानकारी हैं की सुरंग में फंसने के बाद वे राधे कृष्ण का मंत्र जाप करते थे। संजय साह त्रिशूली जल बिद्युत परियोजना 3ए में मैकेनिकल इन्जीनियर में कार्यरत थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com