Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बच्चे के जन्म से जुड़ी घटना की जांच के लिए एक टीम राजबिराज रवाना

 

काठमांडू, भाद्र २५ – राजविराज स्थित गजेन्द्र नारायण सिंह सगरमाथा अस्पताल परिसर के बाहर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया । इस घटना को लेकर आज संसद में भी आवाज उठाई गई है । इसके साथ ही स्वास्थ्य तथा खाद्य स्वच्छता मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस घटना को बहुत ही गंभीरता से लिया जा रहा है ।
घटना के सत्य तथ्य की जाँच के लिए नेपाल मेडिकल काउंसिल के रजिष्ट्रार डा. सुप्रभात श्रेष्ठ और एथिकल कमिटी के डा.अजय शाह सहित पाँच सदस्यीय टीम आज ही राजविराज के लिए निकली है । साथ ही मंत्रालय की ओर से उपचारात्मक सेवा महाशाखा के प्रमुख डा. पवनजंग रायमाझी भी जाँच टीम के साथ आज ही राजविराज पहुँचेंगे ।
इसके अलावे अस्पताल ने भी इस घटना की जांच के लिए एक अलग जांच समिति बनाने का फÞैसला किया है । यह कहते हुए कि इलाज के लिए आने वाले किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए, मंत्रालय ने घोषणा की है कि उसने इस मामले की गंभीरता से समीक्षा और जÞरूरी जांच शुरू कर दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com